
महिला को पिकअप से टक्कर मारने के मामले में सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर शनिवार की शाम सब्जी लेने निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। महिला पिकअप और खंबे के बीच फंस गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान की रहने वाली 46 साल की मुन्नी देवी शाम करीब 6:00 बजे सब्जी खरीदने के लिए घर से निकली थी कि बुलंदशहर रोड पर पिकअप ने महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद महिला पिकअप और खंभे के बीच फंस गई, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। घटना का सीसीटीवी सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















