
सड़क पर जल भराव के कारण लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित ईदगाह रोड, पुरानी चुंगी के समीप इन दिनों सड़क पर जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा है, जिससे आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है और लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं लगातार जलभराव के चलते सड़क भी धीरे-धीरे टूटने लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी। लोगों ने प्रशासन से जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















