
अवैध कालोनी को वैध कराने के नाम पर प्लाट बेचकर लगाया चूना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कालोनाइजर वैध का नाम पर अवैध प्लॉटिंग काटकर प्लॉट बेच रहे हैं। ताजा मामला थाना कपूरपुर क्षेत्र से सामने आया है जहां वैध कॉलोनी का झांसा देकर आरोपी ने अवैध कॉलोनी का प्लॉट बेच दिया। जब पीड़ित ने बाद में रकम मांगी तो रकम वापिस नहीं की। गुलावठी निवासी आरिफ के मुताबिक, करीब एक वर्ष पहले उन्होंने बुलंदशहर-मेरठ मार्ग पर सिरोधन के पास स्थित एक प्लॉटिंग में प्लॉट बुक कराया था। कॉलोनाइजर की बातों पर भरोसा करते हुए उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी वहां कई प्लॉट दिलवाए थे।
आरिफ का आरोप है कि प्लॉट बेचते समय कॉलोनाइजर ने कॉलोनी को वैध कराने और संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति लेने का भरोसा दिया था। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी प्लॉटिंग को वैध कराने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापिस मांगी तो कॉलोनाइजर टालमटोल करने लगा। इसके बाद उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर सीओ मुनीश चंद्र ने कहा कि शिकायत मिलने पर पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















