
The sugar in a bag and spoon close-up on the old wooden background
सरकार के सख्त कदम से चीनी में नरमी का रुख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जमाखोरी की वजह से चीनी के दामों में तेजी पर केन्द्र सरकार ने सख्त कदम उठाए है, जिस वजह से भावों में नरमी का रुख बना है और भाव टूटने लगे हैं जिसका असर थोक बाजार पर दिखाई देने लगा है और अगले सप्ताह तक फुटकर मार्किट में नजर आएगा। चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार के हस्तक्षेप का असर थोक बाजार में दिखने लगा है। सरकारी उद्योग सूत्रों के अनुसार, खुदरा कीमतों में नरमी दिखने में कम से कम 10 दिन लग सकते हैं। मिलों से निकलने वाली चीनी कीमत करीब 30 फीसदी गिरकर 47 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
18 अगस्त को यह 67 प्रति किलो के शीर्ष पर पहुंच गई थी। हालांकि, मिल भाव में बड़ी गिरावट के बावजूद आम ग्राहकों को अभी इसका फायदा नहीं मिला है। उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 65 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई थी, जबकि थोक बाजार में यह 59.72 रुपये प्रति किलो रही। मिल वाली चीनी की कीमत में बदलाव का असर खुदरा बाजार में देर से दिखाई देता है। इसकी वजह दुकानदारों के पास पहले से मौजूद महंगा स्टॉक है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















