
शहर में 2.47 करोड़ रुपये के जल्द शुरू होंगे निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका की ओर से शहर के नौ मोहल्लों में 2.47 करोड़ रुपये से निर्माण शुरू कराए जाएंगे। बारिश बंद होने के बाद सितंबर के मध्य या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में निर्माण शुरू होंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
पालिका की ओर से 21 लाख रुपये से मोहल्ला ब्रहमनान बहरायी चौक के पास लालू के मकान के पास से रामकुमार शर्मा के मकान तक गली, 38.09 लाख रुपये से मोहल्ला शक्तिनगर में गली नंबर-3 में विपिन के मकन से बुद्धप्रकाश के मकान तक व आसपास वाली गलियां, 35.22 लाख से बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कालोनी में इमरान के मकान से शहुद हकीम के मकान तक नाली व सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा 33.02 लाख से मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर-8 में बाबू प्रमुख के मकान से लेकर आयशा मस्जिद व मुशीर रहीश के मकान तक, 20.49 लाख से बुलंदशहर रोड पर चर्च के पास वाली गली, 35.53 लाख से देवलोक कालोनी में स्कूल से संजय गुप्ता के घर तक निर्माण किया जाएगा।
20.54 लाख से मोहल्ला शिवगढ़ी में चौखेलाल के मकान से बलजीत व बलजीत के मकान से रोहताश व जगदीश के मकान से राजकुमार व विजय सिंह के मकान से राहुल के मकान व पिंकी के मकान से अशोक के मकान तक और सतबीर के मकान से रोहित के मकान तक नाली, सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य होगा।
साथ ही 28.02 लाख से कोठी गेट पुलिस चौकी से गोल मार्केट तिराहे के पास तक और 15.50 लाख से आलोक कॉलोनी में विभिन्न गलियों में हॉटमिक्स सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि विभिन्न श्रेणियों में होने वाले कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















