
👁 37 views Views
बिजली बिल पर सितंबर माह में मिलेगी 7.93 प्रतिशत की राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सितंबर माह में बिजली बिल जमा करने वाले पिलखुवा डिवीजन के एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। जून 2026 की विद्युत क्रय लागत के आधार पर सितंबर के लिए ईंधन व विद्युत क्रय समायोजन अधिभार (एफपीपीएएस) 7.93 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से 27 अगस्त को जारी पत्र में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए सितंबर में एफपीपीएएस लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सितंबर के बिल में निर्धारित एफपीपीएएस के अनुसार समायोजन किया जाएगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















