
कार व ट्रक की भिड़ंत में कार सवारों ने ट्रक चालक पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट करते हुए ट्रक के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि ट्रक और कार की टक्कर होने के बाद कार सवार युवक आक्रोशित हो गए और ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बरेली निवासी संतोष गंगवार नोएडा स्थित एक कंपनी में ट्रक चालक हैं। शनिवार शाम वह सिंभावली में सामान उतारकर दादरी की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान धौलाना एनटीपीसी मार्ग पर निधावली में ऊपरी गंगा नहर की पटरी पर गांव की ही एक कार से ट्रक की टक्कर हो गई।
आरोप है कि हादसे के बाद कार सवार युवकों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट की और ट्रक के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को चालक समेत थाने ले आई।
ट्रक चालक ने कार सवार युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















