
👁 4 views Views
प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडलीय चयन ट्रायल
हापुड, सूवि( ):
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। अतः जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स निम्न अनुसार आयोजित किए जाएंगे – 1. प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल 3 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे डी0 आर0 इंटरनेशनल स्कूल हापुड़ में आयोजित किया जाएगा ।
एथलेटिक्स के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 5 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित किए जाएंगे।
- प्रदेश स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे S.S.V. इंटर कॉलेज हापुड़ में आयोजित किए जाएंगे मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 2 तारीख को प्रातः 11:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित किए जाएंगे नोट- सभी खिलाड़ियों को अपनी जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की मूल छाया प्रति लेकर आना अनिवार्य होगा इसके अभाव में किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में प्रतिभा करने हेतु चयन ट्रायल में सम्मिलित नहीं किया जाएगा
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















