
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के निकट स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में विभिन्न वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, लेमन ( lemon race),पिक एंड रन रेस (pick & run race) तथा बोरी (sack) रेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी कक्षा 1 से 10 तक के खिलाड़ियों ने अपनी गति, संतुलन, फुर्ती और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में जीत के लिए उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शमी पुंडीर ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों बधाई देते हुए पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षक शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा।


















