
गौरव हत्याकांड: परिजनों ने हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चर्चित गौरव त्यागी हत्याकांड में इंसाफ की गुहार लेकर पीड़ित परिवार शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। मृतक गौरव त्यागी की पत्नी रेशू, मासूम बच्चे आरव व गोरा, मां अनीता और बहन सपना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कविता मीना तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।
डीएम और एसपी से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने तथा उन्हें अदालत से फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही परिजनों ने शासन-प्रशासन से गांव का नाम बदलकर ‘गौरव नगर’ रखने, परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने, मासूम बच्चों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था कराने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















