
छेड़छाड़ के विरोध पर पथराव का आरोप, मारपीट में आठ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक गांव में छेड़छाड़ के विरोध को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप है। इसके बाद युवती के परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे।
आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने युवती के परिजनों पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो घायलों को मेरठ रेफर किया गया।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अनीता चौहान ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर प्राप्त हुई है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















