
👁 41 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने महकार सिंह की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम शाहपुर चौधरी निवासी महकार सिंह की पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट कर हत्या की गई। घटना में पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को शाहपुर तिराहा मेरठ रोड से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोवी पुत्र जगवीर उर्फ जगलिया तथा जगवीर उर्फ जगलिया पुत्र सरूपा, निवासीगण ग्राम शाहपुर चौधरी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















