
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली नगर मे ऑटो से सामान चोरी का मामला सामने आया है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में ऑटो से हजारों रुपये का सामान चोरी होने की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस जांच कर रही ही।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। 27 अगस्त की शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर वह एक स्थान पर टोल का बिल देने गया था। कुछ देर बाद वापस लौटकर ऑटो के पास पहुंचा तो उसमें रखा सामान गायब मिला। पीड़ित के मुताबिक, ऑटो में करीब 20 से 22 वादर, डबल बेड के कवर और करीब 10 जोड़ी कपड़े रखे हुए थे, जिन्हें ड्राई क्लीनिंग के लिए ले जाया जा रहा था। सामान चोरी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुए सामान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



















