
👁 9 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाबूगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। थाना प्रभारी बाबूगढ़ ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
त्योहार के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिन-रात गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को लगातार क्षेत्र में तैनात रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

















