
चीनी के बाद गुड़ व शक्कर के दामों में हुई वृद्धि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चीनी के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद अब गुड़ की कीमतों पर भी असर दिख रहा है। ऐसे में मिठास महंगी हो गई है। पिछले करीब 15 दिनों में गुड़ के दामों में ₹20 प्रति किलो की वृद्धि हुई है। शक्कर भी महंगी हुई है। चीनी, शक्कर व गुड़ का दामों में हुई वृद्धि से रसोई का बजट भी बिगड़ रहा है।
चीनी महंगी होने के बाद लोग मिठास के लिए गुड़ की ओर बढ़े लेकिन मांग बढ़ते ही गुड़ के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 15 अगस्त से पहले गुड़ 50 से 60 रुपए किलो बिक रहा था। अब इसकी कीमत करीब ₹80 किलो तक पहुंच गई है। चीनी, गुड़ का इस्तेमाल दूध, चीनी व अन्य खाद्य पदार्थों में मिठास के लिए होता है। राखी के पर्व पर इनके दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं को समस्या हुई है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















