
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर बच्चों को किए फल वितरित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सेवादल यंग ब्रिगेड हापुड़ के शहर अध्यक्ष संदीप कुमार ने सेवादल के संस्थापक डॉक्टर एन. एस. हार्दिकर की पुण्यतिथि मीनाक्षी रोड पर बच्चों के बीच जाकर मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल यंग ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष संदीप कुमार ने की। इस दौरान सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने गरीब बच्चों को फल वितरण किए।
सेवादल के संस्थापक एन. एस. हार्दिकर को याद करते हुए सेवादल यंग ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि भारत के एन. एस. हार्दिकर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता थे। जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में प्रसिद्ध ‘हिन्दुस्तान सेवादल’ की स्थापना की थी।
सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार खान, शहर उपाध्यक्ष सेवादल राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, रईस अन्नू, गौरव गर्ग, रजत शर्मा, अंशुल, मुजम्मिल मलिक, गजेंद्र, प्रिंस कुमार, सुनील आदि उपस्थित थे।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















