
गढ़ में पनीर बनाने वाली डेयरी पर होगी छापामार कार्रवाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई जारी है। टीम ने अभी तक सैकड़ो कुंतल मिलावटी व गंदगी में मिली खाद्य सामग्री नष्ट कराई है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय हापुड़ चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि कार्रवाई का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। वही टीम ने बीती रात पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए छह कुंतल पनीर एक वाहन से बरामद किया जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। बताया जा रहा है कि यह पनीर गढ़मुक्तेश्वर की रॉयल डेयरी फॉर्म्स पर बनाया जा रहा था जहां पर कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर पिछले कुछ दिनों से जनपद हापुड़ में छापामार कार्रवाई का क्रम जारी है। मिलावटी पनीर, रसगुल्ला, गंदगी में बन रहे बत्तीशा, सोनपापड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक सैकड़ो कुंतल खाद्य पदार्थों को नष्ट भी कराया गया है। गढ़ में बन रहे पनीर को जगह-जगह सप्लाई किया जा रहा था जो गंदगी में रखा था। ऐसे में जल्द गढ़ में कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















