
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से जाना अक्षर ज्ञान
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा, विकास खंड हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों की उपस्थिति, अध्यापकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था एवं शिक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली और बच्चों से प्रश्न भी किए। जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन का मैन्यू बोर्ड पर न लगा होने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई तथा निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय में पुस्तकों का वितरण एवं यूनीफॉर्म का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए और शिक्षण स्तर में सुधार लाया जाए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















