
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहन शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली- मुरादाबाद हाईवे पर रूट डायवर्जन हटते ही रोडवेज बसों समेत भारी वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से अधिकांश बसों का संचालन प्रभावित होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब दिल्ली समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए बसें सामान्य रूप से रवाना होने लगी हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
गुरुवार से गंगा पार में आयोजित कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद पुलिस ने हाईवे मार्ग पर रूट डायवर्जन किया है। इस मार्ग पर भारी वाहन नहीं चल पा रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया गया था। जो सोमवार को खोल दिया गया है। सीओ ‘राहुल यादव ने बताया कि हाईवे पर रूट डायवर्जन खत्म हो गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















