
आकाश का भारतीय सेना में टेक्नीशियन पद पर हुआ चयन, कॉलेज में किया गया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जरोठी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट के बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र आकाश चौधरी का भारतीय सेना में टेक्नीशियन पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र आकाश चौधरी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने आकाश को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। कॉलेज के डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्होंने आकाश की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आकाश चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और संस्थान को देते हुए कहा कि वह भारतीय सेना में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है और सेना में चयन उनके लिए गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि पर आकाश के परिवार और संस्थान में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में जगबीर सिंह, डॉ. भारती गुप्ता, संजीव भारद्वाज, लोकेश कुमार, मंगल सैन गुप्ता, अवधेश त्यागी, मंजू सिंह, विक्रम सिंह और निधि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आकाश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















