
पत्नी पर पति ने किया कैंची से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी पर कैंची से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है।
बताया गया है कि करीब आठ महीने पहले महिला को उसके दो बच्चों समेत पति और सास ने घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से वह बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही है।
रेलवे रोड की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से सबली गांव की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।
पीड़िता के मुताबिक, घटना के समय वह घर के कमरे में लेटी हुई थी। तभी उसका पति वहां पहुंचा और कैंची से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
महिला ने मामले में पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















