
सौरभ बने ज़िला क्रीड़ा केंद्र प्रमुख, मोहित ज़िला सूर्यनमस्कार प्रमुख, नितिन रावत ज़िला दिव्यांग प्रमुख, निशांत को नगर मंत्री की जिम्मेदारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती हापुड की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें जिला व नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों को आगामी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा व खेल दिवस कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। फ्री गंज स्थित विवेक विहार हापुड़ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक ब्रजेश गर्ग ने की। ब्रजेश गर्ग ने कहा कि क्रीड़ा भारती खेल को आनंद और संस्कार के रूप में समाज में स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है तथा पारंपरिक भारतीय खेलों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास जारी है। क्रीड़ा भारती द्वारा विभिन्न जिलों, तहसीलों और ब्लॉकों पर नई कार्यकारिणी के गठन और दायित्वों की घोषणा समय-समय पर की जाती है। नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निशांत अग्रवाल को नगर हापुड़ मंत्री तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ तोमर को जिला क्रीड़ा केंद्र प्रमुख घोषित किया। वहीं, संतोष अग्रवाल ने योगाचार्य मोहित शर्मा को जिला सूर्यनमस्कार प्रमुख और पैरा एथलीट नितिन रावत को जिला दिवयांग प्रमुख नियुक्त किया। जिला मंत्री व प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख मनप्रीत खैरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। वहीं, पदाधिकारियों ने भी संगठन के कार्यों को पूरी लगन से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों— क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस, हनुमान जयंती, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा, माता जीजाबाई पुरस्कार और सूर्य नमस्कार की रूपरेखा तय की गई। संगठन के विस्तार और गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। बैठक में जिला संरक्षक बृजेश गर्ग, जिला मंत्री व प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख मनप्रीत खैरा, जिला सह मंत्री सुभाष सैनी, नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नगर मंत्री निशांत अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता , सुदर्शन त्यागी, सौरभ तोमर, अरविंद सिंह कछवाह, अंकित आदि लोग उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















