
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया का जनसंपर्क अभियान, विभिन्न मुद्दों पर किया संवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिसोदिया ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान दिग्विजय सिसोदिया ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके साथ संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं को समझना बेहद जरूरी है।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। लोगों के साथ मुलाकात के दौरान माहौल काफी आत्मीय नजर आया। दिग्विजय सिसोदिया को जनसंपर्क के दौरान जनता का अपार प्यार और स्नेह मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और लोगों ने आपसी भाईचारे एवं क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


















