
👁 7 views Views
गढ़मुक्तेश्वर में सावन के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर निकाली गई महाकाल की भव्य शोभायात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में सावन के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर दुर्गा मंदिर समिति की अगुवाई में नगर के प्रमुख बाजारों से महाकाल की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी नागरिकों ने पुष्प वर्षा की और आदर व श्रध्दा के साथ फल फूल व मिष्ठान से महाकाल का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।पालकी में महाकाल विराजमान थे
गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि के लिए कामना की।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



















