
हापुड़ में ओवरस्पीडिंग पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में 218 चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हाइवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए हाइवे पर इंटरसेप्टर बाइक तैनात की गई हैं।
ये इंटरसेप्टर बाइक रडार और हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से लैस हैं, जिनकी मदद से वाहनों की रफ्तार को रिकॉर्ड कर मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से तेज रफ्तार वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
अभियान के तहत महज दो दिनों में ओवरस्पीडिंग करने वाले 218 वाहनों के चालान काटे गए हैं। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क हादसों को रोकना और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक करना है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















