
“विकास ग्लोबल स्कूल में खेल प्रतिभा एवं फिट इंडिया भावना को बढ़ावा देने हेतु एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विकास ग्लोबल स्कूल, N H – 9 बाबुगढ़ कैंट. जिला – हापुड़ में विद्यालय स्तर पर एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन विकास तेवतिया, प्रधानाचार्या वर्षा तेवतिया एवं निदेशक संजय त्यागी की उपस्थिति में हुआ।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास करना तथा आगामी खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था। प्रतियोगिता में कक्षा I से XII तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कक्षा I से V के विद्यार्थियों के लिए हॉपिंग, 60 मीटर स्प्रिंट एवं बॉल बैलेंस ऑन कोन रेस जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा VI से VIII के विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर स्प्रिंट तथा कोन कलेक्शन एक्टिविटी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा IX से XII के विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर स्प्रिंट, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट थ्रो एवं डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रतियोगिताओं का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन, जोश एवं खेल भावना के साथ भाग लिया तथा शिक्षकों एवं खेल विभाग ने प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर चेयरमैन विकास तेवतिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक व्यक्तित्व का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या वर्षा तेवतिया ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















