
3.57 करोड़ की आईटीसी हड़पने वाली यूनीक एंटरप्राइजेज फर्म पर जीएसटी विभाग की कार्रवाई, पंजियन निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हापुड़ में फर्जी खरीद के जरिए करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी का लाभ लेने वाली फर्म पर राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान फर्म द्वारा करीब 3.57 करोड़ रुपये की बोगस आईटीसी लेने का मामला सामने आया। टीम ने फर्म का पंजीयन निरस्त कर दिया है। बताते चलें कि राज्य कर विभाग खंड चार क्षेत्र में यूनीक एंटरप्राइजेज फर्म पंजीकृत हुई थी जिसे स्टील, लोहा , अल्युमिनियम से झूमर, इलेक्ट्रिक सीलिंग, वॉल लाइटिंग, फिटिंग, हैंगिंग, लैंप प्रकाश चिन्ह आदि हैंडीक्राफ्ट का कारोबार किया जाना था लेकिन फर्म ने 5 महीने में ही दिल्ली की दो फर्मो से खरीद दर्शाकर 3.57 करोड़ की बोगस आईसी हड़प्प ली जबकि टैक्स के रूप में सिर्फ ₹1000 नगद जमा कराए।
राज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने फर्म के ठिकाने पर जांच की, जहां मौके पर कोई वास्तविक कारोबार या स्टॉक नहीं मिला। जांच में सामने आया कि फर्म ने दिल्ली की दो फर्मों से खरीदारी दिखाकर आईटीसी का लाभ लिया था।
विभागीय जांच के बाद करीब 2.61 करोड़ रुपये की आईटीसी विभाग के खाते में वापस कराई गई। साथ ही फर्म का जीएसटी पंजीयन भी निरस्त कर दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक फर्म को उच्च जोखिम वाले करदाता के रूप में चिन्हित किया गया था, जिसके बाद जांच की गई। जांच में फर्म की ओर से जारी किए गए ई-वे बिलों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों को मौके पर फर्म का वास्तविक कारोबार संचालित होता नहीं मिला।
संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त और राज्य कर अधिकारी की टीम ने कार्रवाई की। विभाग का कहना है कि मामले में जांच आगे भी जारी है और फर्म संचालक को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















