
पिलखुवा में 50 बकायेदारों को नोटिस, 10 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। नगर पालिका ने संपत्ति कर के 50 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले 50 बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं। इन बकायेदारों पर करीब 10 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है।
कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि नोटिस के साथ एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी और आवेदन पत्र भी भेजे जा रहे हैं। बकायेदारों को योजना का लाभ लेते हुए अपना बकाया कर जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में 25 हजार रुपये तक के बकायेदारों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। सभी मामले संपत्ति कर से जुड़े हैं। पालिका की ओर से बकायेदारों को बकाया जमा करने के साथ योजना का लाभ लेने की जानकारी दी जा रही है।
नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोग योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। पालिका ने करदाताओं से समय पर कर जमा करने की अपील की है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















