
👁 43 views Views
गढ़: नहर में मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीण व राहगीरों ने नानपुर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता देखा। सूचना पाकर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रविवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैर रहा है। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई । पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















