
हापुड़: युवक पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छपकौली नहर के पास एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि दबंगों ने लोहे की सरिया और रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अयादनगर दक्षिणी निवासी अनुराग शर्मा ने बताया कि वह 20 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे बाबूगढ़ जिम जाने के लिए अपने घर से निकला था। जब वह छपकौली नहर के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक ऑल्टो कार आई। कार से कुछ लोग उतरे। आरोप है कि हमलावरों ने फोन पर किसी व्यक्ति से बात की और वीडियो कॉल के जरिए अनुराग की पहचान कराई। इसके बाद चारों आरोपियों ने हाथों में लिए लोहे की सरिया और रॉड से अनुराग पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
शिकायत के मुताबिक, राहगीरों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद अयादनगर निवासी कुलदीप ने घायल अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने शिकायत में तेजेन्दर नाम के व्यक्ति पर पहले भी जान से मारने की धमकी देने और अज्ञात लोगों से हमला कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अनुराग ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस mamle की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















