
समाजसेवी ने पशुओं में बीमारी के इलाज हेतु उपलब्ध कराई दवाएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के समाज सेवी आशुतोष गोयल, निवासी मौ० श्रीनगर हापुड ने गोवंशों में होने वाली बीमारी लम्पी स्किन डिजीज के रोकथाम हेतु कुल रू0-90 हजार मात्र की दवाईयां की किट पशुपालन विभाग, हापुड़ के पशु चिकित्सालयों हेतु उपलब्ध करायी गयी। उनके इस उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति-पत्र सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ ने देकर सम्मानित किया।
प्राप्त दवाईयों की कुल 12 किट तैयार कर सम्बन्धित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु चिकित्साधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदान की गयी। साथ ही सभी अधिकारियों को एल०एस०डी० बीमारी की रोकथाम एवं चिकित्सा तत्काल करने के निर्देश दिये जिससे बीमार गोवंश जल्द स्वस्थ हो सके एवं बीमारी को स्वस्थ गोवंशों में फैलने से रोका जा सके।
इस अवसर पर डा० ओ०पी० मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, हापुड़ ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए एल०एस०डी० नियन्त्रण हेतु विशेष कंटेनमेंट एवं वैक्सीनेशन प्रोटोकॉल पूरा करते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। डा० ओमवीर सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सदर हापुड़ ने इस विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















