
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में धौलाना-मसूरी नहर में शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है जिसकी पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब पीआरवी-112 को मसूरी नहर में एक शव बहने की सूचना मिली जिसके बाद देहरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है जिसके दाहिने हाथ की कलाई पर सुरेश चंद्र लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















