
कॉलेज में जनरेटर में लगी आग पर स्टाफ ने पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना की बास्कपुर रोड पर स्थित एक इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को जनरेटर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आ लग गई। आग की लपटे देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद कॉलेज स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र व रेत की बाल्टीयों का उपयोग कर करीब 7 से 8 मिनट के भीतर साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। सूचना पाकर धौलाना पुलिस, यूपी 112 भी मौके पर पहुंची। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी मौके के लिए रवाना हुई लेकिन तब तक कॉलेज के स्टाफ ने आग को पूरी तरह से नियंत्रण में कर लिया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलबीर राघव ने बताया कि जनरेटर में आग लगने के कारण स्टाफ सदस्य उदय पाल, जितेंद्र चौधरी और वीरपाल के साथ मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















