
12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायिक अधिकारीगण के साथ समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 (शनिवार) को सफल बनाने हेतु गुरुवार दिनांक 20.08.2026 को माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की देखरेख में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ डा0 ब्रह्मपाल सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित अपर जिला जज प्रथम, हापुड़ श्री हनी गोयल द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु चिन्हित वादों में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अधिक से अधिक वादों मे नोटिस/सम्मन जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में समस्त अपर जिला जज एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















