
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए पुराने कमर्शियल वाहनों (बस व ट्रक) को हटाने की कवायद अब शुरू हो चुकी है। इसके लिए परिवर्तन योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत पुराने बीएस-एक से बीएस 4 तक के कामर्शियल वाहनों को कबाड़, स्क्रैप कराकर नए bs6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर भारी छूट दी जा रही है। जनपद हापुड़ के एआरटीओ विभाग ने भी 1500 ऐसे वाहन चिन्हित किए हैं जिनके लिए परिवर्तन योजना का लाभ दिलाने को लेकर कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके चलते भारत सरकार ने परिवर्तन योजना लागू की है। इसके तहत पुराने मानकों वाले व्यावसायिक ट्रक और बसों को bs6 या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने पर वाहन मालिकों को कई वित्तीय लाभ मिलेंगे। एआरटीओ हापुड़ छवि सिंह ने बताया कि पात्र वाहन मालिकों को नए वाहन की खरीद पर मोटर वाहन कर में 100% तक छूट और पंजीकरण शुल्क में पूरी छूट दी जाएगी। इसके अलावा अन्य भी छूट दी जा रही हैं। वाहन बदलने पर फ्यूल तक भी दिया जाएगा। इसी के साथ और भी कई सुविधा दी जा रही हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















