
पिलखुवा: नन्द किशोर एण्ड ब्रादर्स के यहां खाद्य सुरक्षा का छापा, 110.5 किलो मिथ्याछाप बतीशा मिलने पर सीज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित नन्द किशोर एण्ड ब्रादर्स के सोनपपडी निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को औचक छापा मारकर बत्तीसा के 02 नमूने, बीकानेरी भुजिया का 01 नमूना संग्रहित किया गया तथा मौके पर लगभग 110.5 किग्रा बत्तीसा अनुमानित कीमत रूपये 10,497.50/- मिथ्याछाप होने के दृष्टिगत सीज किया गया। साथ ही निर्माणशाला मे कमियाँ पाये जाने पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। समस्त नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा। सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद- हापुड ने बताया कि चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ हापुड के नेतृत्व में गठित सचल दल जिसमे आर.पी. गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, आर.पी. गंगवार, सोवेन्द्र सिंह पंघाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















