
गौरव त्यागी हत्याकांड: परिजनों से मिले गढ़ MLA हरेंद्र तेवतिया, परिजनों ने एनकाउंटर की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर मंगलवार को हुई हुई गौरव त्यागी की हत्या के मामले में लोगों में बेहद आक्रोश है। गौरव त्यागी के परिजनों ने मामले में हमलावरों के एनकाउंटर की मांग की है। साथ ही परिजनों के लिए सहायता की मांग उठाई है। वहीं गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच गौतम बुद्ध नगर से पहुंचे आदेश त्यागी कौशिक ने कहा कि हमलावरों के घर बुलडोजर चले और उनका एनकाउंटर हो। इसी के साथ उन्होंने कहा कि घटना से गवाहों में दहशत है। यदि गवाहों के साथ ऐसा होगा तो गवाही कौन देगा?
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















