
भटियाना में आधा दर्जन से अधिक नलकूपों से चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक ही गांव के कई किसानों के नलकूपों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने हजारों रुपए के केबिल और स्टार्टर चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह खेतों पर पहुंचने पर किसानों को चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव भटियाना के रहने वाले विजयपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह अपने खेतों पर पहुंचे तो केबिल, स्टार्टर, समरसेबल का सामान गायब मिला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसी बीच पता चला कि अज्ञात चोरों ने पीड़ित के भाई महिपाल, चंद्रपाल, अमित, चक्रधर, मनोज सतपाल, भूप सिंह और अनिल की नलकूपों से भी केबिल, स्टार्टर चोरी कर लिए हैं। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















