
छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड स्थित निराश्रय सेवा समिति का है, जहां रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करने का आरोप है।
आरोप है कि छात्रा को परेशान किए जाने की जानकारी मिलने पर उसके भाई ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। सोमवार को जब किशोरी का भाई काम करने के लिए घर से निकला, तभी निराश्रय सेवा समिति के बाहर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और लोहे की सरिया व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में युवक के दांत टूट गए, जबकि पैर की हड्डी भी फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। घायल युवक के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
वहीं पीड़ित पक्ष ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















