
👁 24 views Views
मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लोगों ने एक मोबाइल लुटेरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल लूटकर भागने का प्रयास कर रहा था, तभी लोगों ने उसे दबोच लिया।
इसके बाद आरोपी को थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















