
मंदिर में घरों का गंदा पानी आने से परिसर में फैल रही दुर्गंध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के हरनाथपुर कोटा गांव निवासी हाकम सिंह ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। हाकम सिंह का आरोप है कि उनके घर में करीब 18 साल पहले स्थापित किए गए बाबा मोहन राम के मंदिर में आसपास के मकान का गंदा पानी पहुंच रहा है।
हाकम सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपने घर में बाबा मोहन राम की मूर्ति स्थापित कर मंदिर का निर्माण कराया था और वह स्वयं मंदिर के पुजारी हैं। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। आरोप है कि उनके पास के मकान के शौचालय का गंदा पानी मंदिर परिसर में घुस रहा है, जिससे मंदिर में दुर्गंध फैल रही है और मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
पीड़ित ने एसपी से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही मंदिर परिसर में आ रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान कराने की भी गुहार लगाई है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















