
दो दर्जन बिजली के खंभों से तार चोरी, विद्युत आपूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक के जंगल में चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। देर रात चोर करीब दो दर्जन बिजली के खंभों से तार चोरी कर मौके से फरार हो गए।
मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को बिजली के तार चोरी होने की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी। एक साथ बड़ी संख्या में बिजली के खंभों से तार चोरी होने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बिजली के तार चोरी होने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















