
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे के दौरान एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। एक कुत्ते को बचाने के चलते सड़क पर स्कूटी फिसल गई जिसके चलते एक ही परिवार के चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत निवासी नफीसुद्दीन सोमवार की सुबह करीब 6:45 बजे अपनी स्कूटी से डासना जा रहा था। उनके साथ पुत्रवधू इरम, पुत्री हीना और 5 साल का बच्चा जुदान भी सवार थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही स्कूटी बक्सर नहर पार कर हापुड़ की ओर बढ़ी तो हाईवे पर अचानक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में नफीसुद्दीन ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर फिसल गई। हादसे में स्कूटी सवार चार लोग सड़क पर गिरकर घायलों हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया?
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















