
डीएम व कप्तान ने गढ़मुक्तेश्वर में सुनी लोगों की फरियाद
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अगस्त माह के सोमवार के दिन जनपद हापुड की तीनो तहसील हापुड, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजयसिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील गढ़मुक्तेश्वर पर जनता की समस्याएं व शिकायतें सुनी।उन्होने प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक शीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ने तहसील धौलाना में लोगो की समस्याओ को सुना और निस्तारण के आदेश दिए
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस गढ़मुक्तेश्वर में प्राप्त 28 शिकायतों में से संबंधित अधिकारियों द्वारा 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। तहसील दिवस में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के समक्ष खतौनी, वरासत, सीमांकन, अतिक्रमण एवं दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतें। भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित प्रार्थना पत्र।
पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत एवं पेयजल की समस्याएं प्राप्त हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों का निपटारा राजस्व एवं पुलिस विभाग समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण कराये। शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी फोन पर भी दी जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर ही हो, इसके लिए थानेदारों को निर्देशित किया गया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील हापुड़ की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के समक्ष 35 शिकायत से प्राप्त हुई जिसमें से 06 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस धौलाना में उप जिलाधिकारी के समक्ष 25 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















