
भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मशाल निकाल कर किया जन-आक्रोश प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के युवा मोर्चा ने रविवार की शाम हापुड़ में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में वंदे मातरम के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के कुछ बातचीत करते नजर आए जिसे प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस का अमर्यादित आचरण बताया और इसके खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन किया।
भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर जिला हापुड़ कांग्रेस मुख्यालय पर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह प्रदर्शन हापुड़ तहसील गेट से शुरू हुआ। कांग्रेस मुख्यालय के पास पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित पाल ने कहा कि युवा मोर्चा ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान शिवम चोहान, राहुल पंडित, प्रशांत गौड़, सचिन सिरोही, ऋतिक त्यागी, उमंग जांगिड, आदित्य सिंह, मुकुल कुमार, विकास प्रजापति, अभय, तुषार त्यागी, विकास शर्मा आदि ने प्रदर्शन किया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867



















