
👁 29 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट में घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ जनपद में सोमवार की सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने घर में घुसकर महिला, बुजुर्ग व अन्य परिजनों से मारपीट की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















