
👁 17 views Views
एटीएम बदलकर खाते से नगदी उड़ाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चालाक नौजवानों ने एक महिला के एटीएम को बदलकर उसके बैंक खाते को खाली कर दिया और महिला को इस ठगी का करीब दो माह पहले पता चला।
मोहल्ला शिवगढ़ी की कविता 13 जून 2026 को पीएनबी के एटीएम डाकखाना बुलंदशहर रोड के बराबर में गई जहां दो युवक मिले। उन्होंने महिला के एटीएम को चेक करने के बहाने बदल दिया। महिला को एटीएम बदलने का पता नहीं चला। युवकों ने पैसा अन्य खातों में ट्रांसफर करा लिया।
महिला जब 15 अगस्त को एटीएम से पैसे निकालने गई तो पता चला कि ठगों ने उसके बैंक खाते को खाली कर दिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















