
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला की मढ़ैया कालेश्वर में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़े ट्रक के अंदर अचानक करीब छह फीट लंबा अजगर घुस गया। ट्रक में अजगर होने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रक की जांच शुरू की। काफी मशक्कत के बाद करीब 6 फीट लंबे और लगभग 10 किलो वजनी अजगर को ट्रक के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई और सभी की नजरें वनकर्मी पर टिकी रहीं।
वनकर्मी रवि कुमार ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम की तत्परता से अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















