
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 15 अगस्त के पावन पर्व पर गुड मॉर्निंग ग्रुप रेलवे पार्क द्वारा आजादी का पूर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया | गुड मॉर्निंग ग्रुप के सभी सम्मानित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर व झंडारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत की | गुड मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को आजादी बड़ी कुर्बानियो व बलिदानों से मिली है | हम इसे व्यर्थ नहीं जाने देंगे | इसके उपरांत गुड मॉर्निंग ग्रुप के सभी सदस्यों को पगड़ी, माला व बैच बनाकर सम्मानित किया गया |कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने देशभक्ति के गीतों पर भांगड़ा करके आजादी की खुशी मनाई व सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी |आजादी के इस कार्यक्रम में गुड मॉर्निंग ग्रुप के (सचिव) सत्येंद्र गौड़, गौरव गोयल (कोषाध्यक्ष), महेंद्र बंसल, राम नारायण जिंदल, धर्मपाल बाटला, कैलाश चंद्र गोयल, भोजराज बांगा,सुरेंद्र अग्रवाल {छोटेलाल}, राजेश नारंग,कवि महावीर मधुर वर्मा, राजकिशोर गुप्ता,यशपाल तनेजा, विजय शर्मा पत्रकार,हरीश सूरी ,राजेंद्र सैनी, पुष्कर शर्मा, विनोद सेठी, रोहित सिंह, मोनू सर्राफ,अमित जैन, पुनीत सर्राफ, गोपाल वर्मा {फिल्म डायरेक्टर}, अशोक शर्मा,रेलवे पार्क की योगाचार्य कुमकुम, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे



















