
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी स्थित डिपो रोड पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं नगर पंचायत बाबूगढ़ की अध्यक्ष सुधा देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित कर पुरस्कार एवं प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति वर्मा ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, उनका सर्वांगीण विकास करना तथा नई-नई गतिविधियों के माध्यम से उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है, ताकि वे जीवन में सफल होकर समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















